लक्षद्वीप में अगर अधिक पर्यटक आते हैं तो उन्हें संभालना मुश्किल होगा: सांसद मोहम्मद फैज़ल
लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैज़ल ने बताया है कि यहां अगर अधिक पर्यटक आते हैं तो उन्हें संभालना मुश्किल हो सकता है। उन्होंने 'एनडीटीवी' से कहा कि द्वीप की नाज़ुक ईकोलॉजी को देखते हुए यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या को नियंत्रित रखना होगा। गौरतलब है, मालदीव विवाद के बाद से सोशल मीडिया पर 'चलो लक्षद्वीप' ट्रेंड कर रहा है।