लक्षद्वीप में नया एयरपोर्ट बनाने की योजना बना रही है भारत सरकार: रिपोर्ट

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, लक्षद्वीप के मिनिकॉय द्वीप में भारत सरकार एक नया एयरपोर्ट बनाने की योजना बना रही है। एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया, "इस एयरपोर्ट में जॉइंट एयरफील्ड होगा जहां से लड़ाकू विमान, सैन्य परिवहन विमान और व्यावसायिक विमान उड़ान भर सकेंगे।" फिलहाल लक्षद्वीप में एकमात्र एयरपोर्ट अगाती में ही है।

Load More