लक्ष्मण झूला घूमने आई लड़की का ₹65,000 का आईफोन खो गया, पुलिस की मदद से वापस मिला
उत्तराखंड पुलिस ने बुधवार को बताया कि लक्ष्मण झूला घूमने आई लड़की का जानकीपुल के पास ₹65,000 की कीमत वाला आईफोन भीड़ में कहीं खो गया। पुलिस ने लड़की की तस्वीर शेयर कर बताया, "पुलिसकर्मियों द्वारा अथक प्रयासों से मोबाइल ढूंढकर लड़की को सकुशल सौंपा गया। मोबाइल पाकर वह बहुत प्रसन्न हुईं।" इस पर एक यूज़र ने लिखा, "शानदार काम।"