लखनऊ में वकीलों के अवैध चेंबर पर चला बुलडोज़र, वकीलों ने धरना-प्रदर्शन कर किया हंगामा
लखनऊ (यूपी) नगर निगम की टीम ने रविवार को कैसरबाग कचहरी में कोर्ट परिसर के पास बने वकीलों के अवैध चैंबरों को बुलडोज़र से ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस और PAC की तैनाती के बीच वकीलों ने धरना-प्रदर्शन कर हंगामा-नारेबाज़ी की। नगर निगम की सूची में 72 चेंबर हैं जबकि वकीलों का दावा है कि करीब 300-चेंबर हटाए जा रहे।