लखनऊ अग्निकांड की SIT करेगी जांच, 7 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ अग्निकांड की जांच को लेकर 2 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन कर दिया है। एसआईटी में पर्यटन, धार्मिक कार्य और संस्कृति विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात और
लखनऊ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रवीण कुमार हैं। SIT को 7 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपनी होगी।