लखनऊ अग्निकांड के बाद आगरा में कोचिंग संस्थान में शॉर्ट सर्किट से उठा धुआं, दहशत में भागे छात्र
आगरा (यूपी) में मंगलवार को एक इमारत में लगी एमसीबी में कथित तौर पर शॉर्ट सर्किट के बाद धुआं उठने के बाद हड़कंप मच गया। घटना के बाद इमारत में संचालित कोचिंग सेंटर के छात्र-छात्राएं तुरंत बाहर निकल आए। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। एक दिन पहले लखनऊ में हुए अग्निकांड में 15 लोगों की मौत हुई थी।