लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर ट्रक में घुसी 34 यात्रियों से भरी बस, दर्जनभर लोग घायल
कन्नौज (उत्तर प्रदेश) में शनिवार तड़के लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर 34 यात्रियों से भरी एक बस आगे जा रहे ट्रक में घुस गई जिससे बस में सवार 12 लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बस लखनऊ से दिल्ली जा रही थी और सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके गंतव्य स्थान के लिए रवाना कर दिया गया है।