लखनऊ एयरपोर्ट को दी गई बम से उड़ाने की धमकी, जांच शुरू
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को रविवार को ईमेल भेजकर बम से उड़ाने की धमकी दी गई। एयरपोर्ट के प्रवक्ता के मुताबिक, धमकी मिलने के बाद पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने एयरपोर्ट परिसर में सर्च अभियान चलाया लेकिन कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। सीआईएसएफ ने बताया कि ईमेल की जांच की जा रही है।