लखनऊ एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के शक में पकड़े गए यूएई से आए 30 यात्री हुए फरार
लखनऊ एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के शक में पकड़े गए यूएई से आए 30 यात्री एयरपोर्ट से फरार हो गए हैं। डीआरआई ने अधिकारियों को सूचना दी थी कि शारजाह से आई फ्लाइट में कुछ लोग सोने व सिगरेट की तस्करी कर रहे हैं जिसके बाद 36 लोग रोके गए थे। 6 यात्रियों ने तस्करी की बात स्वीकारी थी।