लखनऊ एयरपोर्ट पर ₹20 लाख की एयरगन्स व आर्म्स एक्सेसरीज़ के साथ शख्स हुआ गिरफ्तार

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एयरपोर्ट पर मंगलवार को कस्टम विभाग ने दुबई से लौटे एक शख्स को गिरफ्तार कर उससे लगभग ₹20.54 लाख के मूल्य की 10 एयरगन्स, टेलिस्कोपिक साइट (दूरबीन) व अन्य आर्म्स एक्सेसरीज़ बरामद कीं। कस्टम विभाग के मुताबिक, शख्स बिना किसी वैध दस्तावेज़ के ग्रीन चैनल (ड्यूटी फ्री गेट) से निकलने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया।

Load More