लखनऊ के KGMU में इलाज के लिए हाथ जोड़ता रहा मरीज़, वेंटिलेटर न मिलने से हुई मौत
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में केजीएमयू के लारी कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती एक मरीज़ का इलाज के लिए डॉक्टर के सामने हाथ जोड़ने का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। बकौल रिपोर्ट्स, वेंटिलेटर न मिलने के चलते मरीज़ की मौत हो गई। केजीएमयू के प्रवक्ता के अनुसार, मरीज़ को हार्ट फेलियर की गंभीर अवस्था में इमरजेंसी में लाया गया था।