लखनऊ के आर्किटेक्ट ने शहर के बीच मिट्टी से बनाया ऑफिस, बताए फायदे
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के आर्किटेक्ट अनंत कृष्णा ने शहर के बीच में मिट्टी की दीवार और लकड़ी की गुंबददार छत से ऑफिस तैयार किया है। कुछ साल पहले बनाए गए ऑफिस को लेकर अनंत ने कहा कि इसे बनाने में तकरीबन ₹7 लाख का खर्च आया। उन्होंने बताया, "ऑफिस के अंदर का तापमान बाहर से 4-5°C कम रहता है।"