लखनऊ की मेयर ने गंदगी देखकर अधिकारी से कहा- इसी नाली में तुमको डुबो दूंगी
लखनऊ (यूपी) की मेयर सुषमा खर्कवाल का अधिकारियों को फटकार लगाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। खर्कवाल ने गंदगी देखने के बाद एक अधिकारी से कहा, "इसी नाली में तुमको डुबो दूंगी। काम नहीं कर पा रहे हो तो इस्तीफा दो और अपने घर चले जाओ।" खर्कवाल शहर के अलीगंज इलाके का दौरा कर रही थीं।