लखनऊ के बाहरी हिस्से में वायुसेना के विमान किरण के 2 ईंधन टैंक गिरे, कोई हताहत नहीं

लखनऊ के बाहरी हिस्से में बुधवार को भारतीय वायुसेना (आईएएफ) के विमान किरण के 2 ईंधन टैंक गिर गए। आईएएफ के मुताबिक, एक प्रशिक्षण के दौरान प्रणाली में खराबी आने के चलते दुर्घटना हुई और घटना में किसी तरह के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ है। क्षतिग्रस्त ईंधन टैंक को वायुसेना के खोजी दल व पुलिस ने बरामद कर लिया।

Load More