दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शुक्रवार को आयुष बदोनी लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए संकटमोचक बनकर उभरे। दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ के प्लेयर्स ने कुलदीप यादव की फिरकी के आगे घुटने टेक दिए थे। 94/7 के स्कोर पर बदोनी ने 35 गेंद में 55 रन की नाबाद पारी खेलकर सारे समीकरण बदल दिए।