लखनऊ, जयपुर व भोपाल समेत भारत के टियर-2 शहरों में संपत्ति की औसत कीमतें कितनी हैं?
हाउसिंग डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार, भारत के टियर-2 शहरों में शामिल उत्तरी गोवा में संपत्ति की औसत कीमत ₹10,000 से ₹12,000 प्रति वर्ग फीट और चंडीगढ़ में ₹8,000-10,000 प्रति वर्ग फीट है। लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में संपत्ति की औसत कीमत ₹5,000-7,000 प्रति वर्ग फीट, जयपुर (राजस्थान) में ₹4,000-6,000/वर्ग फीट और भोपाल (मध्य प्रदेश) में ₹3,000-5,000/वर्ग फीट है।