लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में इंस्पेक्टर सस्पेंड, पूरी चौकी की गई लाइन हाजिर
लखनऊ (यूपी) के ट्रिपल-मर्डर केस में पुलिस विभाग ने कश्मीरी मोहल्ला चौकी पर तैनात दरोगा शिव कुमार समेत 4 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया है। मामले में जेसीपी क्राइम ने अचानक गोपनीय कार्रवाई की। इससे पहले सआदतगंज इंस्पेक्टर और चौकी प्रभारी को निलंबित किया जा चुका है। हत्याकांड के बाद विभाग ने अधिकारियों-कर्मचारियों की भूमिका की समीक्षा शुरू की थी।