लखनऊ नगर निगम चुनाव में सपा ने 'हाउस टैक्स हाफ और वॉटर टैक्स माफ' करने का किया वादा
सपा विधायक रविदास मेहरोत्रा ने बताया है कि लखनऊ नगर निगम चुनाव में पार्टी ने 'हाउस टैक्स हाफ और वॉटर टैक्स माफ' करने का वादा किया है। बकौल मेहरोत्रा, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव 2 मई को लखनऊ में रोड शो करेंगे। चुनाव संचालन समिति के सदस्य के अनुसार, विधानसभा प्रभारियों के साथ बैठक कर रणनीति तय की गई है।