लखनऊ में 'अवैध' मकानों को तोड़े जाने पर लगी रोक, निशान लगाने वालों पर होगी कार्रवाई
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में 'अवैध' मकानों को तोड़े जाने पर सरकार ने रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "पंतनगर हो या इंद्रप्रस्थनगर...यहां के निवासियों की सुरक्षा और संतुष्टि हमारी ज़िम्मेदारी है।" उन्होंने कहा, "कुकरैल नदी पुनर्जीवन परियोजना से प्रभावित परिवार निश्चिंत रहें...मकानों पर चिह्नीकरण का औचित्य नहीं था, ऐसा करने वालों की जवाबदेही तय की जाएगी।"