लखनऊ में 20 साल बाद मिला 'काला-अज़ार' नामक दुर्लभ बीमारी का पहला मामला
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में एक 17-वर्षीय लड़का 'काला-अज़ार' नामक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित मिला है। डॉक्टरों के मुताबिक, यह पिछले 20 साल में लखनऊ में 'काला-अज़ार' का पहला मामला है। वहीं, इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है और मरीज़ के घर से लेकर 500 मीटर दूर तक के घरों में कीटनाशक का छिड़काव किया गया है।