लखनऊ में 5वीं कक्षा की छात्रा से गैंगरेप के केस में एडिशनल इंस्पेक्टर सस्पेंड
लखनऊ (यूपी) में 5वीं कक्षा की छात्रा को अगवा कर गैंगरेप करने के मामले में सरोजनी नगर थाने के अतिरिक्त निरीक्षक अनवर अहमद को निलंबित कर दिया गया है। पुलिसकर्मी पर एफआईआर दर्ज करने में लापरवाही बरतने का आरोप है। मामले में दो लोगों को पकड़ा गया था जिनमें एक आरोपी नाबालिग है जिसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।