लखनऊ में 9 साल पुराने 'स्वर्ग से लाए गए' पारिजात के पेड़ पर बेमौसम निकले फूल
लखनऊ के अलीगंज स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में लगे 9 साल पुराने पारिजात के पेड़ पर बेमौसम फूल निकलने लगे हैं। पौराणिक मान्यता के अनुसार, पारिजात के पेड़ को स्वर्ग से लाया गया था। मंदिर समिति के सचिव राजेश पांडे ने बताया है कि पेड़ के अच्छे रख-रखाव के चलते दिसंबर के बजाय फूल जुलाई में ही खिलने लगे हैं।