लखनऊ में ऑटो चालक ने डॉक्टर से 200 मीटर की दूरी के लिए वसूल लिए ₹2000
लखनऊ (यूपी) में केजीएमयू के एक डॉक्टर की मजबूरी का फायदा उठाते हुए एक ऑटोरिक्शा चालक ने 200 मीटर की दूरी के लिए उनसे ₹2000 वसूल लिए। दरअसल, डॉक्टर को ट्रेन पकड़नी थी और वह गलती से लखनऊ स्टेशन (चारबाग) पहुंच गए थे जबकि उनकी ट्रेन लखनऊ जंक्शन (छोटी लाइन) पर आनी थी। ऑटो को ज़ब्त कर लिया गया है।