लखनऊ में कांवड़ियों ने स्कूल वैन पर किया पथराव, तीन अज्ञात के खिलाफ एफआईआर
लखनऊ में एक मामूली टक्कर के बाद कांवड़ियों के एक समूह ने स्कूली वैन पर पथराव कर दिया। हमले में वैन के शीशे टूट गए और अंदर बैठे बच्चे दहशत में आ गए। पुलिस ने बताया कि 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।