लखनऊ में चलती थार में लगी आग, 3 दोस्तों ने कूदकर बचाई जान
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के कानपुर रोड पर बंथरा थाना क्षेत्र में एक चलती थार में अचानक आग लग गई। गाड़ी में सवार युवराज सिंह समेत तीन दोस्तों ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। जानकारी मिलते ही सरोजनीनगर फायर स्टेशन की दमकल टीम पहुंची और 30 मिनट में आग को बुझाया। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।