लखनऊ में जलमग्न सड़क पर महिला पर पानी फेंकने वाले 4 युवकों को पुलिस ने किया अरेस्ट
उत्तर प्रदेश के लखनऊ में बुधवार को भारी बारिश के बाद जलमग्न सड़क पर बाइक सवार एक शख्स व महिला के साथ बदसलूकी करने वाले 4 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, घटना के संज्ञान में आने पर डीजीपी प्रशांत कुमार ने पुलिस कमिश्नर लखनऊ को मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे।