लखनऊ में टैंकर से टकराकर खाई में गिरी रोडवेज़ बस, 5 लोगों की हुई मौत
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में गुरुवार को टैंकर से टकराकर एक रोडवेज़ बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई जिसमें कथित तौर पर 5 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, हादसे में दर्जन भर लोग घायल हुए हैं व बस के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। बस में 50 से अधिक लोग सवार थे।