लखनऊ में ट्रैक पर रखे लकड़ी के भारी टुकड़े से टकराने के बाद रुकी ट्रेन, टला बड़ा रेल हादसा
लखनऊ में मलिहाबाद व काकोरी रेलवे स्टेशन के बीच गुरुवार रात करीब 9 बजे बरेली-वाराणसी एक्सप्रेस (14236) ट्रैक पर रखे लकड़ी के भारी टुकड़े से टकरा गई। इस दौरान लोको पायलट ने तत्काल ट्रेन रोक दी जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। एडीसीपी (पश्चिम) विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया, "मामले में तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की गई है।"