लखनऊ में ढही तीन मंज़िला इमारत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार को एक तीन मंज़िला इमारत ढह गई और कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस इमारत में दवा कंपनी का गोदाम है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने राहत अभियान शुरू कर दिया है।