लखनऊ में दुल्हन के बिकिनी पहनकर शादी करने की वायरल तस्वीर की क्या है सच्चाई
सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें एक युवती बिकिनी में शादी की रस्में निभा रही है। इसे लेकर दावा किया गया कि यह दुल्हन लखनऊ की है जो रूढ़ीवादी सोच को चुनौती दे रही है। 'न्यूज़ 18' ने जांच में पाया कि असल में यह तस्वीर फर्ज़ी है जिसे एआई के ज़रिए तैयार किया गया है।