लखनऊ में नर्सरी के छात्र को क्लास मॉनिटर ने 12 मिनट तक पीटा, CCTV फुटेज देख सहमे परिजन
लखनऊ (यूपी) के निजी स्कूल में बीते दिनों नर्सरी के 5-वर्षीय छात्र की उसकी क्लास मॉनिटर ने बुरी तरह पिटाई कर दी जिसके बाद उसे पीजीआई ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराना पड़ा। सीसीटीवी फुटेज में क्लास मॉनिटर छात्रा करीब 12-मिनट तक उस छात्र को ताबड़तोड़ थप्पड़-घूंसे मारती और बाल खींचती दिखी। स्कूल प्रशासन ने छात्रा को निष्कासित किया है।