लखनऊ में पुनर्वास केंद्र में खाना खाने के बाद 2 बच्चों की हुई मौत, कई की बिगड़ी तबीयत
लखनऊ के पारा इलाके में स्थित एक सरकारी पुनर्वास केंद्र में कथित तौर पर विषाक्त भोजन करने से 2 बच्चों की मौत हो गई जबकि 12 से अधिक बीमार हो गए हैं। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव कुमार दीक्षित ने बताया, "पुनर्वास केंद्र से करीब 20 बच्चे मंगलवार शाम अस्पताल लाए गए। सभी बच्चे मानसिक रूप से कमज़ोर हैं।"