लखनऊ में बीजेपी ऑफिस के बाहर लगा मंत्री संजय निषाद का होर्डिंग, लिखा है- 27 के खेवनहार

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में बीजेपी मुख्यालय के बाहर मंत्री व निषाद पार्टी प्रमुख डॉक्टर संजय निषाद की तस्वीर के साथ एक होर्डिंग लगाया गया है जिसपर 'सत्ताईस के खेवनहार' लिखा है। वहीं, आगामी उप-चुनाव में निषाद पार्टी को सीट नहीं मिलने के सवाल पर मंत्री ने कहा, "सीट के लिए नहीं जीत के लिए लड़ रहे...बीजेपी का पूर्ण समर्थन करेंगे।"

Load More