लखनऊ में बिरयानी में लेग पीस कम दिए जाने पर बवाल, रेस्टोरेंट मालिक व ग्राहकों के बीच हुई मारपीट

लखनऊ के इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर स्थित एक रेस्टोरेंट पर बुधवार रात कथित तौर पर बिरयानी में लेग पीस कम देने को लेकर रेस्टोरेंट संचालक व ग्राहकों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि रेस्टोरेंट संचालक व उसके 8-10 कर्मियों ने लोहे की रॉड से ग्राहक व उसके साथी को बुरी तरह पीट दिया जिसका वीडियो सामने आया है।

Load More