लखनऊ में भाई-बहन पर फेंका गया तेज़ाब, लड़की का चेहरा व लड़के की पीठ बुरी तरह झुलसी
लखनऊ (यूपी) में बुधवार सुबह एक छात्रा व उसके मौसेरे भाई पर एक युवक ने तेज़ाब फेंक दिया। एक डॉक्टर के मुताबिक, लड़की का चेहरा व लड़के की पीठ बुरी तरह झुलस गई है। लड़की भाई संग एनईईटी की काउंसिलिंग के लिए जा रही थी और बकौल रिपोर्ट्स, आरोपी छात्रा को कुछ दिनों से फोन पर परेशान कर रहा था।