लखनऊ में मेट्रो के नए फेज़ को मिली मंज़ूरी, ₹5,801 करोड़ की लागत से बनाए जाएंगे 12 स्टेशन
केंद्रीय कैबिनेट ने ₹5,801 करोड़ की लागत से बनने वाले लखनऊ मेट्रो की फेज़ 1 बी परियोजना को मंज़ूरी दी है। इसके तहत 11.165 किलोमीटर की लाइन बिछाई जाएगी और इस रूट पर 12 स्टेशन बनाए जाएंगे। यह स्टेशन चारबाग, गौतमबुद्ध मार्ग, अमीनाबाद, पांडेयगंज, सिटी रेलवे स्टेशन, मेडिकल चौराहा, चौक, ठाकुरगंज, बालागंज, सरफराज़गंज, मूसाबाग और वसंतकुंज मेट्रो स्टेशन होंगे।