लखनऊ में महिला ने पिज़्ज़ा डिलीवरी एजेंट को मारा थप्पड़, मांगे ₹30,000; वीडियो आया सामने
लखनऊ (यूपी) का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक महिला मामूली टक्कर के बाद एक पिज़्ज़ा डिलीवरी एजेंट को थप्पड़ मारती दिखाई दे रही है। वीडियो में एजेंट से महिला ₹30,000 की मांग करती दिखी। वहीं, एक शख्स ने महिला से कहा कि उन्हें किसी को थप्पड़ मारने का अधिकार नहीं है तो महिला ने कहा, "ज्ञान मत दीजिए।"