लखनऊ में लाल नहीं बल्कि काली गाजर का हलवा है मशहूर
ठंड के मौसम में लखनऊ में लाल के साथ-साथ काली गाजर का हलवा मशहूर है और कई दुकानों में काली गाजर का हलवा बेचा जाता है। तरकारी मंडी चौक के मुख्तार अहमद स्वीट हाउस के मालिक इरफान अहमद ने बताया कि उनकी दुकान 1967 में खुली थी और उनके पिता ने काली गाजर का हलवा बेचना शुरू किया था।