लखनऊ में लगे अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ 'जुड़ेंगे तो जीतेंगे' लिखे पोस्टर
लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की तस्वीर के साथ 'जुड़ेंगे तो जीतेंगे' लिखे पोस्टर लगाए गए हैं। इस पोस्टर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर के साथ 'बटेंगे तो कटेंगे' लिखे पोस्टर का जवाब माना जा रहा है। इससे पहले लखनऊ में अखिलेश की तस्वीर के साथ 'सत्ताईस का सत्ताधीश' लिखा होर्डिंग लगाया गया था।