लखनऊ में विधायक आवास परिसर में मिला युवक का शव

लखनऊ (उत्तर प्रदेश) में हुसैनगंज स्थित विधायक आवास परिसर में मंगलवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला। पुलिस के मुताबिक, शव पर कई जगह गहरे ज़ख्म के निशान हैं और फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, पुलिस ने शव की पहचान कराने के लिए उसकी तस्वीरें पुलिस कंट्रोल रूम के ज़रिए सर्कुलेट करा दी हैं।

Load More