लखनऊ में शोरूम की लिफ्ट में फंसकर किशोर की मौत, बचाने के बजाय भाग निकला शोरूम स्टाफ
लखनऊ (यूपी) में अशोक लेलैंड के शोरूम में सफाई का काम करने वाले नाबालिग की शुक्रवार को लिफ्ट में फंसकर मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार, शोरूम के कर्मचारी किशोर को बचाने के बजाय घटनास्थल से भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर कर्मचारियों ने उसे बाहर निकाला लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।