लखनऊ में सपा सांसद की करोड़ों की संपत्ति ज़ब्त, बुलडोज़र लेकर निर्माण हटाने पहुंची ED
ईडी ने शुक्रवार को जौनपुर (यूपी) से सपा सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की लखनऊ स्थित करोड़ों रुपए की संपत्ति को ज़ब्त कर लिया। ईडी ज़मीन से निर्माण को हटाने के लिए बुलडोज़र लेकर पहुंची। बकौल रिपोर्ट्स, ईडी ने बसपा सरकार के कार्यकाल में हुए एनआरएचएम घोटाले के तहत कुशवाहा पर दर्ज मनी लॉन्डरिंग के मामले में यह कार्रवाई की है।