लखनऊ में दफ्तर, रेलवे स्टेशन व मॉल में अनिवार्य हुआ मास्क, कोविड-19 की नई गाइडलाइन्स जारी
देशभर में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच लखनऊ (उत्तर प्रदेश) ज़िला प्रशासन ने महामारी को लेकर नई गाइडलाइन्स जारी की हैं। इसके तहत दफ्तरों, स्कूल-कॉलेजों, सिनेमा हॉल, मॉल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व अस्पतालों में मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग को अनिवार्य किया गया है। इसके साथ भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनने की सलाह दी गई है।