लखनऊ में हाईवे पर महिला ने पिस्तौल के साथ डांस कर बनाई रील; पुलिस ने दी प्रतिक्रिया

लखनऊ (यूपी) में एक महिला के पिस्तौल के साथ हाईवे पर डांस कर इंस्टाग्राम रील बनाने का वीडियो सामने आया है। एक X यूज़र ने वीडियो शेयर कर महिला की पहचान सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सिमरन यादव के रूप में की है। वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए लखनऊ पुलिस ने कहा, ''संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया गया है।''

Load More