लखनऊ से जेद्दा जाने वाली फ्लाइट तकनीकी खराबी के चलते रनवे पर रुकी

लखनऊ (यूपी) के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से मंगलवार तड़के 275 यात्रियों को लेकर जेद्दा जाने वाली सऊदी अरेबियन एयरलाइंस की फ्लाइट SV-893 को उड़ान से ठीक पहले तकनीकी खराबी के कारण रनवे से लौटा दिया गया। पायलट ने ATC को सूचित किया व विमान टैक्सी-वे पर खड़ा किया गया और करीब आधा दर्जन इंजीनियर्स ने मरम्मत शुरू की।

Load More