पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी ज़हीर खान को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने आईपीएल-2025 के लिए टीम का मेंटॉर बनाया है। एलएसजी के मालिक संजीव गोयनका ने इसकी घोषणा करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज़हीर को टीम की 34 नंबर की जर्सी सौंपी। ज़हीर ने कहा, "वह पहले से ही आईपीएल के अगले सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।"