लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने मनाया कप्तान केएल राहुल का जन्मदिन
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने गुरुवार को कप्तान केएल राहुल का 32वां जन्मदिन मनाया। एलएसजी ने अपने X अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें राहुल को उनके साथी खिलाड़ी केक लगाते नज़र आ रहे हैं। वहीं, कई लोगों ने राहुल को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी थीं।