लखनऊ सुपर जायंट्स के सहायक कोच विजय दहिया ने टीम से तोड़ा नाता
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के सहायक कोच विजय दहिया टीम से अलग हो गए हैं। दो साल से बतौर सहायक कोच एलएसजी के साथ जुड़े दहिया ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "अलविदा कहने का समय...टीम के साथ काम करने का अनुभव अद्भुत था। भविष्य के लिए शुभकामनाएं।" इससे पहले मेंटॉर गौतम गंभीर टीम से अलग होकर केकेआर से जुड़ गए थे।