लखनऊ सुपर जायंट्स ने बनाया आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने शुक्रवार को आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टोटल बनाया। पंजाब किंग्स के खिलाफ एलएसजी ने 20 ओवर में 257/5 का स्कोर बनाया और मार्कस स्टॉयनिस ने टीम के लिए सर्वाधिक 72(40) रन बनाए। आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा टोटल (263/5) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया के खिलाफ बनाया था।