लखनऊ सुपर जायंट्स बनी आईपीएल 2022 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम, केकेआर को हराया
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 2-रन से हराकर आईपीएल-2022 के प्लेऑफ में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई जबकि केकेआर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। लीग चरण के अपने अंतिम मैच में जीत के बाद एलएसजी के 18-अंक हो गए हैं। मैच में क्विंटन डीकॉक ने आईपीएल-2022 का सर्वाधिक स्कोर (140*-रन) बनाया।